रातोंरात अमीर बनने के लालच में बन गया वाहन चोर

Spread the love


देहरादून। उच्च शिक्षित प्रणीत को भी यही शार्टकट भारी पड़ा। रातोंरात अमीर बनने के लालच में वह वाहन चोरी के दलदल में जा धंसा। जिसने उसे फिर से सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रणीत उच्च शिक्षित है। उसने गणित से एमएससी किया है। अच्छी नौकरी नहीं मिलने पर छह साल पहले उसने डोईवाला में ही गैराज खोल लिया। कुछ साल पहले शमशाद एक वाहन को मरम्मत के लिए प्रणीत के गैराज में लेकर आया था। इसी दौरान दोनों में मित्रता हो गई। दोनों अक्सर फोन पर बातचीत करते थे। इसी दौरान शमशाद ने प्रणीत को रातोंरात अमीर बनने का ख्वाब दिखा वाहन चोरी के लिए तैयार किया। उन्होंने अपने गिरोह में हैदर को भी शामिल कर लिया। चोरी के वाहनों में चेसिस और इंजन नंबर बदलने का काम प्रणीत के गैराज में किया जाता था। यहीं से वाहनों का सौदा होता था। इसी 22 जुलाई को हरियाणा की कैथल पुलिस ने चोरी के 18 वाहन बरामद कर कई वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था। इनमें प्रणीत भी शामिल था। जमानत पर छूटने के बाद वह इन वाहनों को ठिकाने लगाने के लिए दून आया था। बताया जा रहा है कि हरियाणा में पकड़े गए वाहन चोर को कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। तब उनके पास चोरी के 40 वाहन मिले थे। पुलिस इस दिशा में भी छानबीन कर रही है। यह गिरोह चेसिस और इंजन नंबर बदलने के बाद वाहन को उसकी बाजार कीमत से आधे पर ही बेच देता था। चेसिस और इंजन नंबर इतनी सफाई से बदला जाता था कि आम आदमी समझ न पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello