Aaj Ki Kiran

मनीष ने गोल्ड व सिंहराज ने सिल्वर जीत रचा इतिहास

Spread the love


तोक्यो। पैरालिंपिक में भारतीय ऐथलीटों ने दिखाया अपना दबदबा। बैडमिंटन में मेडल पक्का होने के कुछ देर बाद शूटर मनीष नरवाल और सिंहराज ने मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल sh1 मेडल जीतते हुए इतिहास रचा। मनीष ने जहां गोल्ड मेडल जीतकर पर अपना कब्जा किया वहीं  सिंहराज दूसरे नंबर पर रहे और सिल्वर मेडल जीतकर पर कब्जा कब्जा किया।  इस तरह भारत के नाम टूर्नामेंट में अब कुल 15 मेडल हो गए हैं। भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। उसके खाते में फिलहाल 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्रान्ज मेडल हैं। यह पैरालिंपिक इतिहास में टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2016 में रियो में 2 गोल्ड सहित 4 मेडल जीते थे।

One thought on “मनीष ने गोल्ड व सिंहराज ने सिल्वर जीत रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *