काशीपुर। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट आज यहां नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। राज्य सूचना आयुक्त ने नगर निगम में सूचना के अधिकार संबंधी जानकारी एवं शिकायतों के निस्तारण के संबंध में अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामने आई कुछ खामियों को दूर करने के लिए सूचना अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त श्री भट्ट ने रिकाॅर्ड रुम, कर अनुभाग, स्वास्थ्य अनुभाग, निर्माण अनुभाग समेत नगर निगम के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने
अभिलेखों के संरक्षण के मद्देनजर उनके रख रखाव पर जोर दिया। इसके बाद वह नैनीताल के लिए रवाना हो गये। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विवेक राय, सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी, तहसीलदार युसूफ अली सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।