
काशीपुर। राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में आ रही बाधाओं को लेकर राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उधमसिंहनगर, उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल जिला महामंत्री विनय कुमार विश्नोई के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और समिति द्वारा पूर्व में दिये गये आवेदन पत्रों की कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही समिति ने चिन्हीकरण में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा कर समाधान का प्रारूप उपजिलाधिकारी के समक्ष रखा जिस पर उपजिलाधिकारी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
समिति प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलकारियों के चिन्हीकरण के बिन्दु च में शिथिलता देने के लिये राज्यपाल, गृह सचिव, मुख्य सचिव सहित मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार कार्यालय पहंुचा और वार्तालाप कर चिन्हीकरण समिति के सदस्य हेतु जांच रिपोर्ट पर शीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया। मौके पर ही संबंधित अधिकारी को शीघ्र जांच रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिये गये। प्रतिनिधिमंडल में मीनू गुप्ता, प्रदीप कुमार, रामभरोसे, अमित कुमार मौजूद रहे।
