काशीपुर। देवभूमि पर्वतीय महासभा की ओर से चामुण्डा हाॅस्पिटल के प्रबंधक डाॅ. यशपाल रावत द्वारा आज अपर्नी पत्नी डाॅ. गीता रावत की
स्मृति में एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय परिसर में पूर्व विधायक लक्ष्मण दत्त भट्ट की प्रतिमा एवं पार्क का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिमा का अनावरण उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री कैलाश गहतोड़ी, मेयर श्रीमती ऊषा चैधरी, पर्वतीय महासभा के पूर्व अध्यक्ष बीडी कंडवाल, कांग्रेस नेता मनोज जोशी, डाॅ. यशपाल रावत, डाॅ गिरीश चंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
विदित हो कि स्व. लक्ष्मण दत्त भट्ट ऐसे विधायक थे जो सात गांव के जमींदार थे लेकिन उन्होंने अपनी सारी जमीन गरीबों को बांट दी और अपने लिए केवल एक छोटा भूखंड रखा। उन्हीं के नाम पर सरकारी अस्पताल लक्ष्मण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय के नाम से जाना जाता है। आज अनावरण अवसर पर स्व. भट्ट के नाती डाॅ. अजय पंत, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चैधरी, डाॅ. दीपिका गुडिया आत्रेय, इंदुमान, अलका पाल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कैमाश राणा, डाॅ. बीसी जोशी, डाॅ. एसपी गुप्ता, डाॅ. रवि सिंघल, डाॅ. जेएस नरुला, बसंत बल्लभ भट्ट, मोहन बिष्ट, अनिल शर्मा, चंद्र भूषण डोभाल, विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, आरएस नेगी, सुरेश शर्मा, अर्पित मेहरोत्रा, त्रिलोक अधिकारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, आनंद नेगी, आरसी त्रिपाठी, सुरेश चंद्र जोशी, राजेन्द्र सिंह रावत, एसपी गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, गोविन्द सिंह रावत, मणिराम शास्त्री, पंकज पंत, पुष्कर बिष्ट, टीएमयू मुरादाबाद के डाॅ. अजय पंत, डाॅ. ज्योत्सना पंत, सुरेन्द्र सिंह जीना, योगेश जोशी, जगत बिष्ट, दीपचंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, विकल्प गुड़िया, इंतजार हुसैन, संदीप सहगल एडवोकेट, सीमा चैहान आदि तमाम गणमान्य व समाजसेवी मौजूद रहे।
