https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला: प्रकाश रेजीडेंसी में ईडी का छापा

Spread the love



काशीपुर। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में जेल में बंद पैरा मेडिकल कालेज संचालक संदीप शर्मा के काशीपुर में मानपुर रोड स्थित आवास पर आज प्रवर्तन निदेशालय ;ईडीद्ध की टीम ने बेनामी सम्पत्ति की जांच हेतु छापेमारी कीे। टीम ने सुबह करीब 6 बजे से कार्यवाही शुरू की, जो कि समाचार लिखे जाने तक जारी थी।
विदित हो कि पिछले वर्ष सितम्बर माह में उत्तराखण्ड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ;एसटीएफद्ध ने ऊधम सिंह नगर में पैरा मेडिकल कालेज के संचालक संदीप शर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि संदीप ने अन्य के साथ मिलकर गाजियाबाद के फ्लैट में ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार के कई अभ्यर्थियों को यूकेएसएसएससी परीक्षा का प्रश्नपत्र हल कराया था। संदीप शर्मा के जसपुर और ठाकुरद्वारा में आयुर्वेदिक और पैरामेडिकल सहित तीन कालेज बताये जा रहे हैं। संदीप जेल में बंद है। आज ईडी की टीम ने मानपुर रोड पर प्रकाश रेजीडेंसी स्थित उसके आवास डी-26 पर बेनामी सम्पत्ति की जांच हेतु छापामारी शुरू की। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी।

One thought on “यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला: प्रकाश रेजीडेंसी में ईडी का छापा”

  1. Greetings from Idaho! I’m boredd to deaath at work sso I decided to check out your website on my iphobe during lunch break.
    I enjoy the knowledge you provide here andd can’t wait to take a look wwhen I get home.

    I’m surpriised at how quick your blog loadeed on my
    cell phokne .. I’m noot egen usng WIFI, juszt 3G .. Anyways,
    excellent site! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *