-पीएम ने हिमाचलवासियों को दी 4 बड़ी परियोजनाओं की सौगात
मंडी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिमाचल के मंडीवासियों को कई सौगाते दी। यहां के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि काशी के बाद छोटी काशी में बाबा भूतनाथ, महामृत्युंजय जी का आशीर्वाद लेने का मौका मिला। प्रदेश के सभी देवी देवताओं को नमन किया। मंडयाली में भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल से भावनात्मक रिश्ता रहा है। मोदी ने हिमाचल प्रदेश को चार बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। हिमाचल सरकार के चार साल पूरे होने पर मंडी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी पौने एक बजे मंच पर पहुंचे। मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर मात्र सात लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंच पर दोबारा पीएम मोदी का स्वागत किया। स्मृति चिन्ह के रूप में त्रिशूल भेंट किया। त्रिशूल में डमरू भी लगा है।
मंडी के पड्डल मैदान में जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा जिस काम को मोदी ने अपने हाथ में लिया वह नामुमकिन नहीं हो सकता, क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन हैं। अनुराग ने कहा कि उनसे विपक्ष ने पूछा कि मोदी से क्या मांगोंगे, मैंने कहा हमे मांगने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी की सरकार ने मेडिकल कालेज और एम्स दिए। मोदी ने हिमाचल आईएमएम, हाइड्रो कालेज, मेडिकल कालेज दिए। रेलवे को लेह तक ले जाने के लिए काम किया तो मोदी ने किया। अटल टनल भी मोदी सरकार ने बनाई।
पीएम मोदी सुबह कांगणीधार हेलीपैड पर सेना के हेलीकाप्टर से पहुंचे। पीएम मोदी का दोपहर डेढ़ बजे तक मंडी में रुकने का कार्यक्रम है। पीएम को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है, धूप खिलने के साथ-साथ पंडाल पूरी तरह से भर गया। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, प्रदेश से लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य, केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार विदेश में हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यक्रम में नहीं आए।
पीएम मोदी 28 हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का भी आगाज किया। इस दौरान उन्होंने चार इन्वेस्टर्स के साथ संवाद भी किया। इसके अलावा सरकार की चार साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। पीएम मोदी के स्वागत में दो सौ बजंतरियों ने एक साथ पारंपरकि वाद्य यंत्र से स्वागत धुन बजाई। प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए 11,281 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की। प्रधानमंत्री जिला शिमला में पब्बर नदी पर 2081.60 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा-कुड्डू जल विद्युत परियोजना को प्रदेशवासियों को समर्पित की। यह जल विद्युत परियोजना प्रतिवर्ष 386 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन करेगी, जिससे प्रदेश को 120 करोड़ रुपए वार्षिक आय होगी।
प्रधानमंत्री सिरमौर जिले की गिरी नदी पर लगभग 6700 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली रेणुकाजी बांध परियोजना की भी आधारशिला रखी। इस परियोजना के निर्माण से 40 मेगावाट क्षमता के विद्युत गृह में वार्षिक 200 मिलियन यूनिट ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिसका उपयोग प्रदेश द्वारा किया जाएगा। इस बांध की भंडारण क्षमता 498 मिलियन क्यूबिक मीटर होगी जिससे दिल्ली में पेयजल की 40 प्रतिशत आवश्यकता पूर्ण होगी। प्रधानमंत्री भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी जल विद्युत परियोजना स्टेज-1 की भी आधारशिला रखी। यह परियोजना शिमला व कुल्लू जिले में स्थित है। इस परियोजना के माध्यम से ग्रिड स्थिरता के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति में भी सुधार होगा। धौलासिद्ध विद्युत परियोजना से वातावरण से प्रतिवर्ष 2.4 लाख टन कार्बन डाईआक्साइड और लूहरी जल विद्युत परियोजना से वातावरण से प्रतिवर्ष 6.1 लाख टन कार्बन डाईआक्साइड कम होगी।

ткань мебельная недорого купить в розницу ткань мебельная недорого купить в розницу
скачать мелбет скачать мелбет
презентация https://litteraesvfu.ru
вывод из запоя в стационаре в спб вывод из запоя в стационаре в спб
корпоративные сувениры с логотипом https://www.suvenirnaya-produkcziya-s-logotipom-8.ru
скачать мелбет казино на андроид скачать мелбет казино на андроид
вызов на дом частного нарколога вызов на дом частного нарколога
комбинезоны зимние https://detskie-kombinezony-kupit.ru
скачать мелбет скачать мелбет
сувенирная компания http://www.suvenirnaya-produkcziya-s-logotipom-8.ru
определить где находится абонент по номеру телефона https://kak-najti-cheloveka-po-nomeru-telefona-2.ru
скачать мелбет на андроид скачать мелбет на андроид
вывод из запоя санкт-петербург стационар вывод из запоя санкт-петербург стационар
мелбет мелбет
мелбет приложение мелбет приложение
ии презентация litteraesvfu.ru
melbet melbet
комбинезон купить комбинезон купить
найти по номеру телефона где находится человек kak-najti-cheloveka-po-nomeru-telefona-2.ru