मेयर दीपक बाली ने विभागों के अधिकारियों को निगम में बुलाकर कराया समस्याओं से अवगत

काशीपुर। काशीपुर के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते जनता की समस्याओं से जुड़े विभागों के अधिकारी नगर निगम सभागार में आए और उन्होंने पार्षदों द्वारा रखी गई जनसमस्याओं के बारे में उनके निराकरण का जवाब ही नहीं दिया बल्कि उस समस्या के समाधान के लिए समय भी निर्धारित किया।
महापौर दीपक बाली ने आज जनता की समस्याओं से जुड़े हुए विभागों के अधिकारियों की नगर निगम सभागार में एक समन्वय बैठक बुलाई जिसमें अनेक पार्षद भी शामिल हुए और उन्होंने जब अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा तो संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उन समस्याओं के निदान का समय भी बताया और यह आश्वासन भी दिया कि दिए गए समय के अंदर बताई गई जन समस्या का कितने दिन में समाधान हो जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता महापौर दीपक बाली ने की और उनके साथ मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि वार्डों के पार्षद आए दिन अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं से महापौर दीपक बाली को अवगत कराते आए हैं। आज महापौर दीपक बाली ने पार्षदों की जुबानी उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखवाया। अधिकांश समस्याएं ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाने, नए ट्रांसफार्मर लगवाए जाने, नालियों एवं सड़कों के बीच लगे बिजली के खम्बो को हटाने, जर्जर हालत में हो चुके विद्युत खम्बों को बदलवाने तथा अनेक स्थानों पर नए खंबे लगाकर बिजली की लाइन खिंचवाने सड़कों पर झूल रही बिजली की लाइनों को सही करने का आग्रह किया। एसडीओ महक मिश्रा व दीपचंद पांडे ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु समय भी निर्धारित कर दिया। पार्षद संजय शर्मा ने वैक्सीन एवं जरूरी इंजेक्शनों की काशीपुर में ही व्यवस्था कराने की मांग की, जिस पर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसके दीक्षित ने कहा कि अस्पताल में सभी तरह की दवाइयां प्रचुर मात्रा में है और यदि कहीं से कोई भी सांप काटे या अन्य कोई शिकायत मिलती है तो उससे संबंधित दवाएं हंै। पार्षदों में अनिल कुमार, कुलदीप शर्मा, बीना नेगी, दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट, सतीश कुमार, वैशाली गुप्ता, घनश्याम सैनी, प्रिंस बाली, अब्दुल कादिर, मोहम्मद अर्शी, मयंक मेहता एवं पार्षद पति सादिक हुसैन तथा नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद राशिद फारुकी आदि ने अपनी अपनी जनसमस्याओं को रखा। आज की बैठक में सिंचाई विभाग की ओर से कोई अधिकारी नहीं आया जिसे महापौर ने बहुत गंभीरता से लिया। बैठक में एआरटीओ संदीप वर्मा, जल संस्थान के अधिकारी नरेंद्र कुमार रिखाडी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से विपिन चंद्र पाठक, राजकीय चिकित्सालय से डाॅ. अजयवीर सिंह, शिक्षा विभाग से अजय शंकर कौशिक आदि शामिल हुए। संचालन कर अधीक्षक अनिरु( गौड द्वारा किया गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, मेयर प्रतिनिधि चैधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, मुकेश चावला, प्रकाश नेगी आदि भी मौजूद रहे।
