Aaj Ki Kiran

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना न्याय पंचायत खड़कपुर देवीपुरा तथा नगर निगम स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का समापन दूसरे दिन बालक वर्ग प्रतियोगिताओं के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने जनपद स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं खेल प्रभारी चै नवनीत सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित बालिका वर्ग के खिलाड़ी इसी माह की 28 जुलाई तथा बालक वर्ग के खिलाड़ी 29 जुलाई 2026 को मनोज सरकार स्टेडियम रुद्रपुर प्रतिभाग करेंगे। नगर निगम स्तरीय चयनित खिलाड़ियों के परिणाम निम्न प्रकार रहे-आयु वर्ग 8 से 9 वर्ष में कासिफ हुसैन, अगम बागबारी प्रथम, आयु वर्ग 9, से 10 वर्ष में देव तथा रमन प्रथम, आयु वर्ग 10 से 11 वर्ष में अरमान खालिद, अनिकेत पोखरियाल, अविरल रावत, चेतन और अरनव महेश्वरी का चयन किया गया। वहीं आयु वर्ग 12 से 13 वर्ष में आयुष्मान गौड़ नैतिक भट्ट कार्तिक आर्यन धवल जोशी मोहम्मद हुसैन एवं विनायक तिवारी का जनपद के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर महेश चंद्र आर्या, महेश्वर सिंह, कौशलेश गुप्ता, नासिर हुसैन, चै नवनीत सिंह, मनोज विश्नोई, प्रदीप कुमार, सरफराज चैधरी, मौ असलम, कमलजीत सिंह, सुरेंद्र कौर, अनामिका वर्मा समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अतिथि मौजूद रहे।