Aaj Ki Kiran

मानसी त्रिपाठी यूएसए वल्र्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

Spread the love

मानसी त्रिपाठी यूएसए वल्र्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा
हरिद्वार। उत्तराखंड की पहली महिला मानसी त्रिपाठी वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए यूएसए जाने की तैयारी कर रही है। 23 मई 2024 को मानसी त्रिपाठी 84 किलोग्राम वर्ग में यूएसए में आयोजित प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सिडकुल की वेविन कंपनी में एचआर विभाग में कार्यरत मानसी के अमेरिका जाने को लेकर उनके तमाम सहयोगी बेहद उत्साहित है और हौसला अफजाई करते हुए अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की रहने वाली मानसी त्रिपाठी हरिद्वार की सिडकुल स्थित वेविन इंडस्ट्रीज में एचआर विभाग में कार्य करती है। ब्राहृाण परिवार में जन्म लिया तो परिजनों ने शिक्षा पर फोकस करने के लिए मानसी को प्रेरित किया। मानसी ने यूपी पुलिस में दारोगा के लिए फिजिकल की परीक्षा पास की तो परिजनों ने पुलिस की भर्ती में जाने से रोक दिया। एमबीए करने के बाद मानसी की शादी कर दी गई। साल 2013 में मानसी अपने पति के पास हरिद्वार आ गई। सिडकुल की कंपनी में मानसी जॉब करने लगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े पति ने मानसी को जिम ज्वाइन करने सलाह दी। मानसी जिम में पावर लिफ्टिंग का अभ्यास करने लगी। इस दौरान मानसी ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। स्टेट में गोल्ड मैडल अर्जित किया तो उनका हौसला ओर बुलंद हो गया। जिसके बाद नेशनल, कॉमन वेल्थ पावर लिफ्टिंग में भी पदक अर्जित किए। लेकिन हरिद्वार के लिए उपलब्धि है कि मानसी त्रिपाठी का चयन वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हुआ है। 23 मई से 2 जून तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए मानसी त्रिपाठी ने तैयारी पूरी कर ली है। मानसी त्रिपाठी ने बताया कि यूएसए जाने को लेकर बेहद उत्साहित है, मेरी कंपनी मेरी ताकत बनी हुई है। कंपनी के सहयोग से ही अमेरिका में अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मुझे मिला है। एचआर मैनेजर यादवेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी अपने कर्मचारियों का हरसंभव सहयोग करती है। हमारे को उम्मीद है कि मानसी भारत का नाम रोशन करेगी और मेडल अर्जित करेगी।

24 thoughts on “मानसी त्रिपाठी यूएसए वल्र्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

  1. Im impressed. I dont think Ive met anyone who knows as much about this subject as you do. Youre truly well informed and very intelligent. You wrote something that people could understand and made the subject intriguing for everyone. Really, great blog youve got here.

  2. Good day! This is my first comment here so I just wanted to give a quick shout out and say I really enjoy reading through your articles. Can you recommend any other blogs/websites/forums that cover the same subjects? Thanks a lot!

  3. Hey very cool site!! Man .. Beautiful .. Amazing .. I will bookmark your website and take the feeds also…I’m happy to find so many useful information here in the post, we need develop more strategies in this regard, thanks for sharing. . . . . .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *