काशीपुर। बुधवार को मां मंसा देवी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। कोरोना की पाबंदियों को देखते हुए इस बार शोभायात्रा में मां मंसा देवी का डोला, डीजे तथा दो झांकियां ही शामिल हो पाईं। लेकिन भक्तों के जोश में कोई कमी नहीं आई। वातावरण में मां मंसा देवी के जयकारों की गूंज रही। इस बार मां मंसा देवी मंदिर जीणा(ार समिति के बैनर तले 49वीं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाना था लेकिन कोविड गाइडलाइन ने मां मनसा देवी शोभायात्रा के स्वरूप को बीते वर्ष से बदलकर रख दिया है। शोभायात्रा के मद्देनजर मौहल्ला लाहौरियान स्थित मां मंसा देवी मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए गए तथा दोपहर बाद पूजा अर्चना के साथ ही मां का डोला शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ चामुंडा मंदिर पहुँचा। यहां पूजा अर्चना के पश्चात डोला पुनः मां मंसा देवी मंदिर की ओर रवाना हुआ। देर रात मंदिर पहंुचकर शोभायात्रा का विधिवत समापन किया गया। शोभायात्रा से पूर्व सुबह 7 बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए जिसके तहत मुख्य पूजा में यजमान आरती अग्रवाल व प्रदीप कुमार अग्रवाल, अंशू गोयल व अतुल गोयल रहे। 12.30 बजे पूजा अर्चना में मुख्य यजमान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय व डा. नीरज आत्रेय रहे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेनू अग्रवाल व अनूप अग्रवाल रहे। दोपहर बाद साढ़े 3 बजे मां मंसा देवी मंदिर/शिव मंदिर जीर्णो(ार समिति अध्यक्ष हिमांशु अरोरा द्वारा ज्योत प्रज्ज्वलित की गयी। शोभा यात्रा का स्वागत करने वालों में विधायक हरभजन सिंह चीमा, महापौर ऊषा चैधरी, कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, आम आदमी पार्टी नेता दीपक बाली, पूर्व सांसद बलराज पासी, अरुण चैहान, आशीष अरोरा बाॅबी, प्रभात साहनी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, लवीश अरोरा, मनोज जोशी एडवोकेट, गौतम मेहरोत्रा, वीरजोत सिंह ग्रेवाल, गगन कांबोज, अर्पित मेहरोत्रा आदि थे। मुख्य चैराहे पर जनजीवन उत्थान समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, इलियास माहीगीर, अनिल शर्मा आदि ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।