Aaj Ki Kiran

 महापौर बाली के प्रयास से महाराणा प्रताप और ननकाना साहिब चौक के सौंदर्य करण हेतु निविदा जारी 

Spread the love
 महापौर बाली के प्रयास से महाराणा प्रताप और ननकाना साहिब चौक के सौंदर्य करण हेतु निविदा जारी
 महापौर बाली के प्रयास से महाराणा प्रताप और ननकाना साहिब चौक के सौंदर्य करण हेतु निविदा जारी 
महापौर बाली के प्रयास से महाराणा प्रताप और ननकाना साहिब चौक के सौंदर्य करण हेतु निविदा जारी
काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने चुनाव के दौरान काशीपुर को स्वच्छ स्वस्थ एवं सुंदर बनाने हेतु जो 12 गारंटी दी थी उन सभी पर तेजी से काम हो रहा है जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  मिली सहमति के उपरांत चौराहों के सौंदर्य करण के प्रति महापौर ने कुछ  माह पूर्व जो घोषणा की थी उनमें से मुख्य चौराहे महाराणा प्रताप चौक और स्टेडियम के पास ननकाना साहिब चौंक के सौंदर्य करण हेतु जिला विकास प्राधिकरण ने निविदा जारी कर दी है और उम्मीद की जा रही है कि निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं  पूरी होने के बाद  मार्च माह में इन दोनों स्थानों पर सौंदर्य करण का काम शुरू हो जाएगा।
महापौर दीपक बाली ने बताया  कि महाराणा प्रताप चौक का सौंदर्य करण दो फेस में होगा जिसमें प्रथम फेस के लिए 4 करोड़ 96 लाख 44 हजार की निविदा जारी की गई है और सेकंड फेस के लिए बाद में लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से लाइट व अन्य कार्यों के लिए अलग से निविदा जारी की जाएगी। वहीं स्टेडियम के पास ननकाना साहिब चौंक का सौंदर्य करण 3 करोड़ 86 लाख 14 हजार रुपए की लागत से होगा। श्री बाली ने बताया कि शेष बचे 6 चोराहों का सौंदर्य करण भी शीघ्र ही गतिमान होगा। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि मेरे द्वारा काशीपुर को स्वच्छ स्वस्थ और सुंदर बनाने हेतु जो भी गारंटियां दी गई थी जनता के आशीर्वाद और प्रदेश के यशस्वी एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री धामी के सहयोग और आशीर्वाद के चलते पूरी की जाएगी। महापौर ने कहा है कि जनता चिंता न करें एक भी सड़क ऐसी नहीं बचेगी जो बगैर बनी रह जाए। बस जनता का सहयोग चाहिए मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से शहर को चमन बनाना उनकी जिम्मेदारी है।