मतदान जागरूकता हेतु चन्द्रावती महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली रैली
काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अन्तर्गत ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ के अवसर पर ‘वोट देगा उत्तराखण्ड’ टैगलाइन के साथ महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसे महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त एवं एसो. प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा रवाना किया गया। रैली में छात्राओं ने ‘भारत देश महान है, करते सब मतदान हैं’, ‘देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा’, ‘हम अपना कर्तव्य निभायेंगे, सब से मतदान करायेंगे’, ‘बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो जागो मतदाता’ स्लोगनों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मार्ग, मेन मार्केट, महाराणा प्रताप चौक होते हुए महाविद्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर कैम्पस एम्बेस्डर डॉ. रंजना, असि. प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा, डॉ. मंगला, कु. किरन, सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहीं।

электрические гардины для штор karnizy-s-elektroprivodom77.ru .
электрокарниз двухрядный цена электрокарниз двухрядный цена .
карниз для штор электрический karnizy-s-elektroprivodom77.ru .