Aaj Ki Kiran

भारी विरोध के चलते वापस लौटी अतिक्रमण हटाने गई टीम

Spread the love

काशीपुर। नगर के बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को व्यापारियों के भारी विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। इसके बाद व्यापारियों ने नगर निगम गेट पर हंगामा किया तथा बाद में भाजपा नेता दीपक बाली व व्यापारी नेताओं की मध्यस्ता में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हुई।
शुक्रवार शाम को लगभग तीन बजे नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली लेकर बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची तो व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए बाजार बंद कर दिया और सभी व्यापारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ नारेबाजी करते हुए बाजार से नगर निगम के गेट पर पहुंच गये। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम में मौजूद प्रशासन के अधिकारी नगर निगम वापस लौट गये। इसके बाद भाजपा नेता दीपक बाली व व्यापारी नेताओं ने नगर निगम सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। व्यापारी नेताओं ने कहना था कि नगर निगम व्यापारियों को सुविधा तो दे नहीं रही उल्टा उन्हें परेशान किया जा रहा है। पार्किंग की व्यवस्था न होने से जहां एक ओर व्यापारियों को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी होती है तो दूसरी ओर ग्राहक भी अपने वाहन खड़े नहीं कर पाते। दुकान के सामने वाहन खड़ा करने पर उन्हें अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जाता है। समाचार लिखे जाने तक वार्ता जारी थी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, पूर्व अध्यक्ष राजीव सेतिया, जतिन नरूला, महेन्द्र खुराना, सचिन अग्रवाल सोनू, नितिन अरोरा, अनुराग माहेश्वरी आदि सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे। उधर प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एमएनए विवेक राय, तहसीलदार यूसुफ अली, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत साहनी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, एसएसआई प्रदीप मिश्रा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *