Aaj Ki Kiran

भारत विकास परिषद द्वारा एक सत्र का आयोजन

Spread the love

भारत विकास परिषद द्वारा एक सत्र का आयोजन

भारत विकास परिषद द्वारा एक सत्र का आयोजन
भारत विकास परिषद द्वारा एक सत्र का आयोजन

काशीपुर। जी डी गोयंका काशीपुर के विद्यालय आॅडिटोरियम में बाल संस्कार शिविर, भारत विकास परिषद द्वारा एक सत्र का आयोजन किया गया । आज के इस विशेष सत्र में डाॅक्टर रिची सोलंकी ने छात्राओं को जहाँ एक ओर संतुलित आहार लेने को कहा वहीं दूसरी ओर समयानुसार निद्रा लेने का आग्रह किया। उनका समझाना था कि इस आयु में होने वाले सकारात्मक परिवर्तन के लिए जंक फूड के स्थान पर संतुलित आहार लेना चाहिए। मोबाइल समय निश्चित होना चाहिए। अतः शरीर को स्वस्थ रखना है तो हमें अनुशासित रहना ही होगा। डाॅक्टर नम्रता अग्रवाल ने गुड टच, बेड टच ओर कन्याओं में होने वाले शारीरिक बदलाव को स्वभाविक बताया और समझाया कि उन्हें अपनी स्वच्छता के विषय में विशेष रूप से सचेत रहना चाहिए।सत्र का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधुमिता बनर्जी ने सभी का इस आवश्यक जानकारी हेतु आभार व्यक्त करके किया। भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों ने भी विद्यालय प्रबंधन का सत्र के आयोजन हेतु पहल करने की सराहना की। इस अवसर पर सभी को-आॅर्डिनेटर और शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।