Aaj Ki Kiran

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस विधायक का पुतला

Spread the love




काशीपुर। गैरसैंण सदन में कांग्रेस विधायकों द्वारा राज्य की पहली महिला स्पीकर के खिलाफ अमर्यादित आचरण को उत्तराखंड की 60 लाख मातृशक्ति का अपमान बताते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष काशीपुर उमा जोशी के नेतृत्व में ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा ने कुंडा चैराहे पर जसपुर कांग्रेस विधायक का पुतला फूँका।
इस दौरान उमा जोशी ने कहा कि मातृशक्ति का राज्य के निर्माण से लेकर राज्य के विकास तक अमिट योगदान रहा है और समस्त प्रदेशवासियों के इसी कृतज्ञता भाव का प्रतीकात्मक स्वरूप श्रीमती )तु खंडूड़ी विधानसभा अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा राज्य निर्माण के समय से ही मातृशक्ति के अपमान का इतिहास रखने वाली कांग्रेस को महिलाओं की यह गौरवशाली भूमिका हजम नहीं हो रही थी। यही वजह है कि उनके विधायकों ने सदन के अंदर न केवल संवैधानिक परंपराओं और अनुशासन को तार-तार किया, बल्कि स्पीकर चेयर पर बैठी मातृशक्ति श्रीमति खंडूड़ी का जानबूझकर अपमान किया।  यह अपमान श्रीमती खंडूड़ी का ही नही बल्कि राज्य की 60 लाख महिलाओं का अपमान है।  कांग्रेस विधायक आदेश चैहान द्वारा सदन में माइक थोड़ने,  पेपर फाड़ने और स्पीकर का अपमान करने पर आज भरतपुर-मेघावाला मंडल के कुंडा चैराहे पर कांग्रेस विधायक आदेश चैहान का पुतला दहन किया। इस अवसर पर  शीतल जोशी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, रवि साहनी, हुकम सिंह भगवानदास गौतम, सतपाल सिंह, उमेश चैबे, अंकुर कुमार, प्रशांत कुमार, लखविंदर सिंह, महिला मोर्चा से रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी, रीना मौर्य, आकांक्षा ठाकुर, मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, अमित यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *