भाजपा का सदस्यता अभियान बनाएगा नए कीर्तिमान: रेखा आर्या
-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर जिले में सदस्यता अभियान को लॉन्च किया
भाजपा का सदस्यता अभियान बनाएगा नए कीर्तिमान: रेखा आर्या
काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि सदस्यता के नवीकरण के साथ शुरू हुआ भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक जारी है।
आज इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर जिले में सदस्यता अभियान को लॉन्च किया और काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा की नवीनीकृत सदस्यता दिलाई। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर करोड़ों लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा इस बार पार्टी सदस्यता अभियान में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक समय पर कांग्रेस के झंडे की पूजा करने वाले भी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा एक मात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता है और भाजपा से जुड़ने का मतलब राष्ट्र निर्माण से जुड़ना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, गुरविंदर चंडोक, आशीष गुप्ता, दीपक बाली, यशपाल रावत, अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट, डॉ सुरेश चौहान, लवीश अरोरा, रवि पाल, रजत सि(ू, राजू सेठी, समरपाल चौधरी, विनीत चौधरी, अमित नारंग समेत पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।