
मतदान कराते पर्यवेक्षक
काशीपुर। आदर्श आचार सहिता लगने के बाद सभी पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग चुकी हैं। उत्तराखण्ड में 14 फरवरी को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, लेकिन काशीपुर के भाजपाइयों का आज ही मतदान हो गया, जिन्हे मतदान के जरिये यह तय करना है कि काशीपुर विधानसभा सीट से वह किसे अपना प्रत्याशी देखना चाहते है।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं पर पर्यवेक्षक भेजे जा रहे हैं। यह पर्यवेक्षक विधानसभा वार चयनित भाजपा पदाधिकारियों व पार्षदों से उनकी ले रहे हैं, जिसके तहत उनको बैलेट पेपर दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें दावेदारों में से वरीयता के अनुसार अपनी पसंद को क्रमशः एक, दो तथा तीन के जरिये बताना है। आज काशीपुर में भाजपा पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व पिछड़ी जाति आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी के निर्देशन में करीब 85 भाजपा पदाधिकारियों व पार्षदों ने अपनी राय बैलेट बॉक्स में मत के जरिये दी। पर्यवेक्षक कैलाश शर्मा ने बताया कि यहां मतदान के बाद बंद बैलेट बॉक्स को प्रदेश नेतृत्व को सौपा जाएगा। जिस दावेदार के पक्ष में सर्वाधिक मतदान होगा उन्ही के नाम पैनल के जरिये भेजे जाएंगे।
उधर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. खिलेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में यह प्रक्रिया चल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओ को पर्यवेक्षक के रूप में विधानसभा वार जिम्मेदारी सौपी गई है। मतदान के रूप में रायशुमारी लेकर पर्यवक्षक एक पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौप देंगे। इस दौरान विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, त्रिलोक सिंह चीमा, सीमा चौहान, राजदीपिका मधुर, गुरविंदर सिंह चन्डोक, राजकुमार सेठी, गुरबख्श बग्गा, डॉ. गिरीश तिवारी, लवीश अरोरा, रवि पाल, मोहन बिष्ट, रजत सि(ू, अजय टण्डन बोकी आदि मौजूद रहे।