नई दिल्ली। दिवाली, भाई दूज जैसे त्योहारों को देखते हुए देश भर के बैंक अगले सप्ताह 1 से 6 नवंवर पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार बैंकों में छुट्टी निर्धरित होती है। सूची के अनुसार 1 नवंबर कन्नड़ राज्योत्सव कुुुट पर बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे। 3 नवंबर नरक चतुर्दशी के लिए बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे। 4 नवंबर दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) काली पूजा-अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता , लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम समेत देश भर के बैंक बंद रहेंगे। 5 नवंबर दिवाली (बाली प्रतिपदा) विक्रमी संवंत नव वर्ष दिवस, गोवधन पूजा- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस गोवर्धन पूजा के लिए बंद रहेंगे। 6 नवंबर भाई दूज, चित्रगुुपत जयंती, लक्ष्ष्मी पूजा, दीपाावली, ध्निंगोल चकौबा- गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिन सभी बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ अवकाश अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियों को तीन कोष्ठकों के तहत रखा है परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाशय परक्राम्य लिखत अधिनियम और वास्तविक समय सकल निपटान अवकाश के तहत अवकाश और बैंक क्लोजिंग।

Discover the thrill of real-money live casino action at live dealer games Australia, where you can enjoy live dealers, top software providers, and exclusive promotions.
Users benefit from clear menus and practical guides that make content discovery easy.