चार खरीद केंद्रों पर 6 हजार क्विंटल धान की खरीद
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
बाजार भाव कम होने के कारण किसान अपना धान ट्रैक्टर ट्रालियों से लेकर सरकारी धान खरीद केंद्रों पर लेकर पहुंचने लगे हैं । बाजार का खुदरा मूल्य काफी कम होने के कारण किसानों की भीड़ सरकारी क्रय केंद्रों पर उड़ने लगी है l
रतूपुरा रोड स्थित मंडी समिति में चार आन खरीद केंद्र खोले गए हैं जिसमें तीन धान खरीद केंद्र खाद्य रसद विभाग के व एक पीसीयू का धान खरीद केंद्र खोला गया है । चारों धान खरीद केंद्रों पर लगातार धान खरीद शुरू कर दी गई है l एस एम आई जगत नारायण सिह ने बताया कि धान खरीदारी का कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर से किया गया था लेकिन क्षेत्र में बारिश होने के कारण धान देरी से कटने की वजह से देर से आना प्रारंभ हुआ है 1 नवंबर से अभी तक चारों धान खरीद केंद्रों पर 6 हजार कुंतल कुंतल धान की खरीद की जा चुकी | सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2060 रूपये व्वे 2040 निर्धारित किया गया है I तक सरकार द्वारा धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है के बावजूद भी किसान काफी मात्रा में अपना धान लेकर खरीद केंद्रों पर पहुंच रहे हैं l तिवारी ने बताया कि पहले किसान को अपना धान खरीद का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है I इसी के बाद किसानों को टोकन प्रक्रिया के तहत धान खरीद जा रही है |केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसानों से अपील की गई है कि विचोलिया से सावधान रहें Iअपना धान साफ सुथरा में सुखाकर लेकर आएं । 17 प्रतिशत से अधिक नमी के धान की खरीद नहीं की जाएगी |
