https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

बहुद्देशीय शिविर में आईं दर्जनों शिकायतें, कुछ का हुआ मौके पर निस्तारण    

Spread the love

बहुद्देशीय शिविर में आईं दर्जनों शिकायतें, कुछ का हुआ मौके पर निस्तारण

बहुद्देशीय शिविर में आईं दर्जनों शिकायतें, कुछ का हुआ मौके पर निस्तारण    
बहुद्देशीय शिविर में आईं दर्जनों शिकायतें, कुछ का हुआ मौके पर निस्तारण    

काशीपुर। सेवा संगठन अभियान के निमित्त ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाॅक क्षेत्रांतर्गत ग्राम बघेलेवाला के सरकारी स्कूल में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में दर्जनों शिकायतें आईं। इनमें कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश मौजूदा अधिकारियों को दिये गये। इस दौरान श्रम विभाग की ओर से मजदूरों को किट भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दर्जाराज्य मंत्री सुश्री सीमा चैहान व विनय रुहेला ने ग्रामीण क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र से आये व्यक्तियों की समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में लगभग 21 विभागों के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर मौके पर ही संबंधित विभागों से संवाद कर समाधान की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख श्रीमती चंद्र प्रभा, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार काशीपुर पंकज चंदोला, सुशील शर्मा, सृष्टि बंसल, बीडीसी सदस्य श्रीमती इंदु, बीडीसी सदस्य बबलू सैनी, बीना आर्य, बृजेश पाल, सतविंदर यादव, जसवीर सैनी, बीडीओ काशीपुर कमल किशोर पांडे, ग्राम प्रधान विनय, ग्राम प्रधान फरहा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।