Aaj Ki Kiran

बर्थ-डे पार्टी के दौरान बिल्डिंग भरभराकर गिरीःदो की मौत

Spread the love

आगरा। ताजगंज के गांव धांधूपुरा स्थित आरपी नगर में सोमवार रात बर्थ-डे पार्टी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग भरभराकर ढह गई। भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अफरातफरी के बीच मलबे से निकाले गए 15 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डीएम-एसएसपी व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गये। देर रात तक बचाव और राहत कार्य जारी था।
यह दिल दहला देने वाला हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे मकान की दूसरी मंजिल पर आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ। धांधूपुरा निवासी अनिकेत ने अपने बर्थडे पर 40-50 दोस्तों को बुलाया और मकान की छत पर पार्टी में फिल्मी गानों पर सभी नाच रहे थे। कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। नाच रहे युवक धड़ाम से भूतल पर आ गिरे। । धड़ाम-धड़ाम की तेज आवाजों से आस-पास रहने वाले लोग घरों से निकल आए। मलबे के गुबार के बीच से चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर उस ओर दौड़ पड़े।

4 thoughts on “बर्थ-डे पार्टी के दौरान बिल्डिंग भरभराकर गिरीःदो की मौत

  1. Качественное SEO https://outreachseo.ru продвижение сайта для бизнеса. Наши специалисты предлагают эффективные решения для роста позиций в поисковых системах. Подробнее об услугах и стратегиях можно узнать на сайте

  2. Любишь азарт? https://pfrrt.ru предлагает разнообразные игровые автоматы, настольные игры и интересные бонусные программы. Платформа создана для комфортной игры и предлагает широкий выбор развлечений.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *