Aaj Ki Kiran

बच्चों को दी जायेंगी बेहतर खेल सुविधाएं: रेखा आर्य

Spread the love


-काबीना मंत्री रेखा आर्य का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

काशीपुर। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य आज कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार काशीपुर पहुंची। यहां एसआरएस मॉल में भाजपाइयों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में जिस बहुमत से भाजपा सरकार आई है वह कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।
काबीना मंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राशन कार्ड प्रदेश में वही लोग जमा करेंगे जो अपात्र हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि जो व्यक्ति आर्थिक रूप से सक्षम है वह स्वयं आकर अपने कार्ड जमा करें, जिससे कि पात्र लोगों को उचित राशन कार्ड मुहैया हो सके। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अप्रैल माह तक का वेतन दिया जा चुका है। कुछ खातों में तकनीकी दिक्कत आ रही है वह दूर कर ली जाएगी। खेलों को लेकर उन्होंने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी सरकार खेल नीति लेकर आई है। सरकार बच्चों में खेल की भावना तथा खेल के अवसर प्रदान करने के लिए खेल नर्सरी के माध्यम से प्रयासरत है। सरकार मुख्यमंत्री खिलाड़ी योजना तथा खेल स्कॉलरशिप तैयार करने जा रही है, जिसके अंतर्गत 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्टेडियमो का विकास करना हमारी जिम्मेदारी है और हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं। जर्जर हालत में पड़े स्टेडियमो को खेलने लायक बनाया जा सके इस तरफ हम काम कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर उसको मूर्त रूप देने का काम अधिकारियों का होता है। खेल स्कॉलरशिप के तहत एक प्रत्येक बच्चे को 1500 रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, जिससे कि बच्चों का खेल के प्रति उत्साह बना रहा। इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट, ब्लाक प्रमुख अर्जुन कश्यप, पार्षद राजकुमार सेठी, विजय बॉबी, अभिषेक गोयल, प्रशांत पंडित, अकाश काम्बोज, दीपक कुमार, सुशील शर्मा, करुणानिधि शर्मा, पुष्कर सिंह बिष्ट, मनोज प्रजापति, अंकित शर्मा, रजत सि(ू, सुधा शर्मा, सीमा चौहान, राजदीपिका मधुर, रीति नागर, पूजा मित्तल, मंजू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *