प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग से 50 लाख से अधरक संपत्ति का हुआ नुकसान

Spread the love


पटना। पटना के सिटी इलाके के मालसलामी थाना क्षेत्र के शहादा स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों द्वारा आग की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई    इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम के जवानों ने मौके पर पहुंचकर करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत की और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में 50 लाख से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है।
  हालांकि नष्ट संपत्ति का आंकलन बाद में किया जाएगा। अग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका है कि शार्ट सर्किट से प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना तड़के करीब 3 बजे के आसपास की बतायी जाती है। बताया जाता है कि मुन्नू कुमार के प्लाईवुड फैक्ट्री से आग की लपटे उठता देख  लोगों ने मामले से पुलिस और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। आग इतनी प्रचंड थी कि देखते ही देखते इसने पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। फैक्ट्री के आसपास घनी बस्ती होने के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
  मामले में फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दमकल की करीब 2 दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। भीषण आग को बुझाने में कई दमकल की गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello