Aaj Ki Kiran

प्रेम में युवती को गोली मारकर युवक ने किया सुसाइड

Spread the love



नई दिल्ली । मुंडका थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले एक युवती को गोली मारी और फिर खुद भी सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवती को पैर में गोली लगी है। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था और युवती की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से वह नाराज था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि युवक के पास पिस्टल कहां से आई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे सूचना मिली कि एक युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। पुलिस को मौके पर खून से लथपथ एक युवक मिला। पुलिस उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक का नाम विक्की था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां पता चला कि दोपहर में विक्की युवती के घर में घुस गया। उस समय वह कमरे में अपनी मां के साथ बैठी थी। विक्की ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। गोली चलते ही मां-बेटी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। शोर होने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। इसी दौरान विक्की दूसरे कमरे में चला गया और खुद को गोली मार ली। छानबीन में पता चला कि विक्की युवती से एकतरफा प्यार करता था जबकि युवती उसे अनदेखा करती थी।

One thought on “प्रेम में युवती को गोली मारकर युवक ने किया सुसाइड

  1. Android kullanıcısı olarak uzun zamandır arıyordum. Herkes farklı bir site öneriyordu kafam karıştı. Güncel bilgileri kontrol edip süreci hatasız başlattım. En sonunda doğru adrese ulaştım ve size de tüm detayları aktarmak istedim, güncel bilgilere buradan bakabilirsiniz: 1xbet android 1xbet android. Valla bak net söyleyeyim — mobil uygulaması inanılmaz akıcı aslında.

    güncellemeleri de otomatik geliyor gerçekten. İşin doğrusunu söylemek gerekirse — kesinlikle pişman olmazsınız deneyin derim. Herkese hayırlı olsun…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *