https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

प्रेमिका के गिरवी रखे लैपटॉप को छुड़वाने प्रेमी बन गया लुटेरा, एक दिन में तीन लूट की वारदात की

Spread the love

कोटा। कोचिंग सिटी कोटा में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिये दोस्त के साथ मिलकर एक के बाद एक लूट की तीन वारदातें कर पुलिस के होश उड़ा दिए। इस सिरफिरे प्रेमी ने लूट की ये वारदातें इसलिये की थी ताकि वह रुपयों को इंतजाम कर अपनी प्रेमिका के गिरवी रखे लैपटॉप को छुड़वा सके। इसके लिए युवक ने दोस्त के साथ मिलकर चाकू की नोक पर डिलीवरी ब्वॉय, पेट्रोल पंप कर्मचारी और सब्जी वाले को लूट लिया। एक ही दिन में लगातार हुई लूट की तीन वारदातों से पुलिस में हड़कंप मच गया था। लेकिन बाद में पुलिस ने सख्त दिखकर महज चंद घंटों के भीतर ही आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में विकास वनवानी और उसका दोस्त मोहित शामिल है। विकास ने अपनी गर्लफ्रेंड का गिरवी रखा लैपटॉप छुड़ाने के लिए शहर में लूटपाट की योजना बनाई थी। विकास ने मोहित के साथ मिलकर चाकू की नोक पर शहर में एक के बाद एक लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों ने इसके लिये डिलीवरी ब्वॉय, पेट्रोल पंप कर्मचारी और सब्जी वाले को अपना शिकार बनाया। एक ही दिन में लगातार हुई लूट की तीन वारदातों से शहर में हड़कंप मच गया। इस पर पुलिस ने तत्काल टीमों का गठन कर आरोपियों को दबोचने के लिए मजबूत रणनीति बनाई। पुलिस ने शहर में 22 जगहों पर नाकाबंदी करावा दी। अभय कमांड सेंटर से बदमाशों की लोकेशन पर नजर रखी। इसका परिणाम यह हुआ कि कुछ घंटों बाद ही दोनों लुटेरों को पकड़ लिया गया।
दरअसल वारदातों को अंजाम देने के बाद विकास और मोहित शहर गलियों में निकल गए थे और वहां उन्होंने अपने कपड़े बदले। रविवार को देर रात नाकाबंदी के दौरान बाइक पर भागते हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने मोहनलाल सुखाड़िया विस्तार योजना नांता से पकड़ लिया।

14 thoughts on “प्रेमिका के गिरवी रखे लैपटॉप को छुड़वाने प्रेमी बन गया लुटेरा, एक दिन में तीन लूट की वारदात की”

  1. Hi, I just hopped over to your web-site through StumbleUpon. Not somthing I might typically browse, but I liked your views none the less. Thanks for making something worthy of reading through.

  2. I like the helpful information you provide in your articles. I’ll bookmark your blog and check again here frequently. I am quite certain I’ll learn many new stuff right here! Best of luck for the next!

  3. Nice read, I just passed this onto a colleague who was doing some research on that. And he just bought me lunch as I found it for him smile Therefore let me rephrase that: Thank you for lunch!

  4. I dont think Ive caught all the angles of this subject the way youve pointed them out. Youre a true star, a rock star man. Youve got so much to say and know so much about the subject that I think you should just teach a class about it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *