प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यभार संभाल किसानों से जुड़ी पहली फाइल पर किए हस्ताक्षर
नईदिल्ली,10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे मोदी का स्वागत कर्मचारियों ने ताली बजाकर किया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले किसानों से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने किसानों निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी है। किसान निधि जारी होने से 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। अब तक किसानों को 16 किस्तें जारी हो चुकी हैं। नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली थी। उनके साथ 71 और सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ ही मोदी जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। शपथ लेते ही मोदी ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड किए हैं। वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं।इसके अलावा वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अलावा एकमात्र ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने अपने नेतृत्व में लगातार 3 लोकसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाई है।वे आजादी के बाद से 3 बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले तीसरे व्यक्ति भी बन गए हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तीसरी सरकार में वह सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री पद के लिए चुने गए हैं। उनके साथ कई अन्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।बता दें कि 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में 543 में से एनडीए को 292 सीटें मिली हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं।

стоимость рулонных жалюзи стоимость рулонных жалюзи .
рольшторы на окна купить в москве elektricheskie-rulonnye-shtory90.ru .
рулонные шторы виды механизмов elektricheskie-rulonnye-shtory.ru .
лучшая нейросеть для учебы лучшая нейросеть для учебы .
1xbet tr giri? 1xbet-67.com .
электрические гардины prokarniz17.ru .
1xbet giri? adresi 1xbet giri? adresi .
birxbet birxbet .
1xbet g?ncel 1xbet g?ncel .
xbet xbet .