रूद्रपुर। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को संशोधित तहसील दिवस निर्धारित किया है। उन्होने बताया कि 05 अक्टूबर,2021 प्रथम मंगलवार को तहसील काशीपुर, 19 अक्टूबर,2021 तृतीय मंगलवार को तहसील खटीमा, 02 नवम्बर,2021 प्रथम मंगलवार को तहसील नानकमत्ता, 16 नवम्बर,2021 तृतीय मंगलवार को तहसील जसपुर, 07 दिसम्बर,2021 प्रथम मंगलवार को तहसील बाजपुर एवं 21 दिसम्बर,2021 तृतीय मंगलवार को तहसील गदरपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि जिस तहसील दिवस को राजकीय अवकाश घोषित होगा उसके स्थान पर दूसरे दिन कार्य दिवस को तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रत्येक माह की प्रथम व तृतीय मंगलवार को परगनाधिकारी की अध्यक्षता में परगना/तहसील कार्यालय में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।

Theo mình thì slot365 poker là nơi giải trí online khá đáng thử hiện nay. TONY06-10