प्रतियोगिता में संस्कृति ने जीता स्वर्ण पदक

Spread the love

प्रतियोगिता में संस्कृति ने जीता स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता में संस्कृति ने जीता स्वर्ण पदक
प्रतियोगिता में संस्कृति ने जीता स्वर्ण पदक

कोटद्वार। नगर निगम के अंतर्गत हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में आयोजित योगासन क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के योगासन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का आरंभ संयोजक राकेश कण्डवाल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि रमाकांत कुकरेती ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी लोगों को प्रत्येक दिन योग करना चाहिए। एसजीआरआर विवि देहरादून के योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र प्रसाद रियाल ने कहा कि नियमित योग से रोग शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए सभी लोगों को योग अवश्य करना चाहिए। तत्पश्चात आयोजित प्रतियोगिता के 10-14 आयुवर्ग में संस्कृति ने स्वर्ण, सौम्या ने रजत तथा अंजलि ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 14 में सार्थक कंडवाल ने स्वर्ण तथा अंडर 18 में संतोषी ने स्वर्ण, मेघा ने रजत तथा यशिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 28 में शुभम रावत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 45 में सोनिया ध्यानी ने स्वर्ण, दीप्ति गुसाईं ने रजत पदक और प्रीति द्विवेदी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello