Aaj Ki Kiran

निष्पक्षता और तटस्था बनाकर ही पत्रकारिता करनी चाहिए: बंशीधर तिवारी

Spread the love

निष्पक्षता और तटस्था बनाकर ही पत्रकारिता करनी चाहिए: बंशीधर तिवारी

निष्पक्षता और तटस्था बनाकर ही पत्रकारिता करनी चाहिए: बंशीधर तिवारी
निष्पक्षता और तटस्था बनाकर ही पत्रकारिता करनी चाहिए: बंशीधर तिवारी

*उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का जिला सम्मेलन व देवभूमि रत्न सम्मान का हुआ आयोजन*

*मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया सम्मानित*

*सात सूत्रीय मांगों को लेकर सूचना महानिदेशक को यूनियन ने सौंपा ज्ञापन*

हरिद्वार। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मीडिया ने आजादी के समय से ही समाज को गति और नई दिशा देने का काम किया है। समय के साथ पत्रकारिता क्षेत्र में परिवर्तन जरूरी आया है, लेकिन निष्पक्षता और तटस्था बनाकर ही पत्रकारिता करनी चाहिए। आज के समय में पत्रकारिता के तौर तरीके और आयाम बदल रहे हैं। एक समय था जब केवल अखबार ही खबरों का माध्यम हुआ करते थे, लेकिन आज पल पल की खबर हमारे सामने रहती हैं। कई बार जल्दबाजी में बिना जांच परख के लिखना घटक सिद्ध होता है। इसलिए खबर लिखने से पहले पक्ष और विपक्ष का बयान लेना जरूरी है ताकि न्यायिक संतुलन बना रहे। पत्रकारों को प्रकृति और न्याय के सिद्धांतो का पालन करते हुए काम करना चाहिए।
बुधवार को प्रेमनगर आश्रम के सामने एक होटल में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला सम्मेलन एवं देवभूमि रत्न सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूचना महानिदेशक ने ये बातें कहीं। हरिद्वार पहुंचने पर उनका प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री हरीश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी और हरिद्वार जिले के संरक्षक डॉ. विशाल गर्ग, अश्वनी अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गिरि, महामंत्री आवेश अंसारी ने पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और गंगाजलि व रुद्राक्ष की माला भेंटकर स्वागत किया। डीजी बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों की मांग पर कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व में ली गई बैठक में पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि को बढ़ाया गया है। पांच करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ हो गई है। पत्रकारों को तहसील स्तर पर मान्यता देने की प्रक्रिया भी गतिमान है। पत्रकार बीमा सुरक्षा की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पॉलिसी के आधार पर फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम चल रही पत्रकारिता को भी सूचना से जोड़ने का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जिसमें सबकी राय लेकर आगे बढ़ाया जाएगा।
डीजी बंशीधर तिवारी ने डा.सुनील कुमार बत्रा के प्रतिनिधि डा योगेंद्र शर्मा, हॉकी खिलाड़ी मुस्कान कटारिया, मनोज निषाद, वरिष्ठ पत्रकार विक्रम छाछर, मुदित अग्रवाल, महावीर नेगी, प्रमोद कुमार, रितेश तिवारी, सचिन कुमार, देवेंद्र शर्मा, गीतांजलि जखमोला को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश के पदाधिकारियों ने विक्रम छाछर, मुदित अग्रवाल, डॉ. विशाल गर्ग, अश्वनी अरोड़ा, महावीर सिंह नेगी, विकास चौहान, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, पंकज कौशिक, दीपक मौर्य, सिद्धार्थ त्रिपाठी, धीरज शर्मा,को यूनियन की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को दूर कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सरकार और शासन से उत्तराख्ंड पत्रकार यूनियन मांगों को पूरा करने के लिए भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को कैशलेस कार्ड की सुविधा दी जाए। कहा कि पत्रकारिता करना बहुत चुनौती और जिम्मेदारी का कार्य है। कई बार पत्रकार को जोखिम उठाना पड़ता है। इसलिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी व प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने कहा कि पत्रकार यूनियन एक परिवार के रूप में कार्य कर रही है। पत्रकारों की मूल मांगों के लिए यूनियन ने सरकार और शासन स्तर पर काफी हद तक कार्य किया है, जो भी समस्याएं हैं उनका भी हल कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। संरक्षक डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पत्रकारिता में बहुत अधिक बदलाव हुए हैं। तकनीक के इस्तेमाल से पत्रकारिता की गति में तेजी आई है। निष्पक्षता के साथ ही पत्रकारिता करते हुए समाज को नई दिशा देने के लिए कार्य किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गिरी व अश्वनी अरोड़ा ने संयुक्त रूप मे किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुशील रावत, गढ़वाल मंडल प्रभारी संजय किमोठी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर कंचन वर्मा, महामंत्री विनोद सिंह, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष गुलशन नैय्यर,सुभाष कपिल,मनीष कुमार, मेहताब आलम, बसंत कुमार, राहुल चौहान, वासु देव राजपूत,शमशेर अली, प्रवीण पेगवाल, दीपक मौर्य, कुलदीप शर्मा, विशाल गोस्वामी, आशीष कुमार, नवाब मलिक, नौशाद खान, डॉ. अशोक गिरी, सावन लखेड़ा, मनीषा सूरी, राजवीर कटारिया,अजय अरोड़ा,अनिल भास्कर विजय बंसल, नवीन जुनेजा,रुचि डालिया आदि मौजूद रहे।

One thought on “निष्पक्षता और तटस्था बनाकर ही पत्रकारिता करनी चाहिए: बंशीधर तिवारी

  1. Discover more about oral care at prodentim chewable and see what makes it stand out.
    The site focuses on practical information that helps visitors make sense of daily care.

    ## Section 2

    The key advantage of a site like this is its ability to gather information in one place.

    ## Section 3

    People often assess a website not only by design but also by practical value.

    ## Section 4

    Users usually appreciate pages that respect both their time and attention.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *