अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद ) भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के उपलक्ष में सुशासन दिवस के रूप में संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के लक्ष्य फार्म हाउस रामूवाला गणेश में किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का रहे और संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने की । संगोष्ठी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पंडित अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस हर्षोल्लास उल्लास से मनाया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि संजीव गोयल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। संयोजक जिला महामंत्री कमल कुमार प्रजापति ,मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार चैहान, मंडल महामंत्री दिनेश कुमार प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह ,उमेश गुप्ता ,सत्यप्रकाश गुप्ता, कमल कुमार,संजीव कुमार आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ता संगोष्ठी में उपस्थित रहे।