Aaj Ki Kiran

पुलिस ने साथियों के साथ लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया

Spread the love


 
फर्रुखाबाद । बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म ‘डॉली की डोली’ आपने देखी होगी। इसी फिल्म की तर्ज पर फर्रुखाबाद जिले में भी एक डॉली यानी लुटेरी दुल्हन को उसके अन्य साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरी दुल्हन की उम्र अभी महज 23 वर्ष है, लेकिन उसके कारनामे लोगों को हैरानी में डालने वाले हैं। अपना नाम कभी खुशबू तो कभी रूबी बताने वाली युवती शादी का झांसा देकर अब तक कई लोगों को शिकार बना चुकी है।
गिरोह के सदस्य मिलकर ठगी की तैयारी करते थे। हर किसी के पास कोई न कोई रोल जरूर होता था। उम्रदराज कुंवारे इनके खास निशाने पर होते थे। यह गैंग बकायदा सगाई के बाद शादी की रस्में पूरा कराता था। इसके बाद शादी की ही रात दुल्हन जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाती थी।
दरअसल, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कढ़हर निवासी विनोद तिवारी ने 6 जुलाई को दानमंडी निवासी अशोक दीक्षित, न्यामतपुर ठाकुरान निवासी पाल, भोले, मोनू सिंह, शमसाबाद निवासी सुषमा, लक्ष्मी और रूबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विनोद ने पुलिस को बताया था कि आशोक ने शादी कराने का झांसा देकर अपनी ही गैंग की युवती से मिलवाया था।
उसने गैंग के अन्य सदस्यों को युवती का रिश्तेदार बताया था। इसके बाद 1 जुलाई को विनोद तिवारी की शादी रूबी नाम की युवती से करवा दी गई। 3 जुलाई की रात रूबी अपने ससुराल से 50 हजार रुपये, करीब 1 लाख 70 हजार के जेवर समेत मोबाइल लेकर फरार हो गई।
इसके बाद आरोपी अशोक ने सोमवार को शराब के नशे में विनोद को फोन कर गाली गलौज किया था। अशोक ने बताया कि वह सेंट्रल जेल के ढिलावर ठेके पर बैठा है। पीड़ित विनोद ने इसकी सूचना विवेचक भोजपुर चैकी प्रभारी राघवेंद्र तिवारी को दे दी। इसके बाद शाम को दरोगा ने टीम के साथ जाकर ढिलावर से अशोक को पकड़ लिया। अशोक की निशानदेही पर पुलिस ने गैंग में शामिल दो युवतियों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

One thought on “पुलिस ने साथियों के साथ लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया

  1. Нужен трафик и лиды? ави групп SEO-оптимизация, продвижение сайтов и реклама в Яндекс Директ: приводим целевой трафик и заявки. Аудит, семантика, контент, техническое SEO, настройка и ведение рекламы. Работаем на результат — рост лидов, продаж и позиций.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *