
काशीपुर। दस दिन पूर्व कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान काशीपुर में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए एनडीपीएस एक्ट के आरोपी शहनवाज अहमद पर पुलिस ने 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।
अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात एएसआई दयान दत्त ने काशीपुर पुलिस को बीती 20 जून को तहरीर देकर बताया था कि वे एनडीपीएस एक्ट के आरोपी शहनवाज अहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी ग्राम हकीकतपुर गंगवाली, पोस्ट पखनपुर, नगीना जिला बिजनौर ;यूपीद्ध को 20 जून की सुबह कां. महेश प्रसाद, सूरजनाथ व प्रमोद ध्यानी के साथ वाहन सं. यूके07 जीए 2770 द्वारा थाना भतरौजखान, जनपद अल्मोड़ा से पेशी हेतु बिजनौर ले जा रहे थे। कि सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह होटल प्रेमदीप, काशीपुर के पास पहुँचे तो अभियुक्त शौच जाने के बहाने से कां. महेश प्रसाद व सूरज नाथ को धक्का देकर मय हथकड़ी व रस्सा के भाग गया। पुलिस ने एएसआई दयान दत्त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त को विभिन्न स्थानांे पर तलाश करने के बाद नहीं मिलने पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा शहनवाज पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त हत्या, लूट व डकैती जैसी संगीन बारदातों को अंजाम दे सकता है और वह अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थान बदलकर रह रहा है। उक्त अभियुक्त को कहीं भी देखे जाने पर नजदीकी थाने में सूचना देने को पुलिस ने कहा है।

Теперь вся работа с внешнеэкономическими операциями идёт чётко и без проблем https://vsoprovozhdenie.ru/
The camera can be unlocked to get a better view of the battlefield. 0446e797.
Cheat codes are available for players who want to experiment with the game. a6c5b853.
Players can build a strong team from many Pokemon over time. aedcd103.