Aaj Ki Kiran

पवनसुत हनुमान की मुर्ति स्थापना से पूर्व ढोल नगाड़ों के साथ निकली कलश यात्रा

Spread the love

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत


अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र कॅ गांव शेरपुर पट्टी मे पवनसुत हनुमान की मुर्ति स्थापना से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकली गई । जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । धार्मिक भक्ति गीतों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया ।
मंगलवार को कलश यात्रा पंडित सुदेश शर्मा द्वारा विधि विधान से महिलाओं ने रामगंगा नदी घाट से कलश में चल रखकर पीले वस्त्र पहन नंगे पग कलश यात्रा का शुभारंभ किया । ढोल नगाड़ों व डीजे पर धार्मिक भजन कीर्तन के साथ युवक थिरकते चल रहे थे वही महिलाएं धार्मिक भजनों की गूंज के साथ पग पग चल रही थी इस दौरान हनुमान भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गांव के श्योराज सिंह के आवास से प्रारम्भ हुई । नई बस्ती ,शिब मंदिर बस्ती,होली चौक बस्ती ,भवानींपुर महोल्ला ,गंधापुर महोल्ला ,भेसियो की मैडेयो गांव के मुख्य मार्गो से निकाली गई । कलश यात्रा चमुड़ा के स्थान पर आकर समाप्त हो गई ।कलशः यात्रा के वाद विधि विधान हवन कर हनुमान जी भगवान मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई । उसके बाद विशाल भंण्डारा हुआ ।इस अवसर पर पंडित सुदेश शर्मा ,श्योराज सिंह ,पकंज यादव ,अमित ,सुनील , कुसुम ,सावित्रि ,शशी ,काजल ,यशपाल ,वरूण आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *