-जैसे-तैसे अस्पताल ले जाया गया, यहां से अजमेर रिफर कर दिया गया
नागौर। राजस्थान के नागौर में पत्नी को ससुराल चलने के लिए पति मनाने आया तो महिला ने पति को धक्का देकर बाहर निकाला। इससे पति ने बाइक से पेट्रोल निकाला और खुद पर छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे शख्स को अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे अजमेर रिफर कर दिया गया। ये घटना परबतसर शहर में घटी। परबतसर पुलिस के मुताबिक, थाने को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस पहुंची तो पता चला कि आग लगाने वाले का नाम श्रवण पुत्र दुर्गाराम भार्गव है। वह नीदड़ जयपुर का रहने वाला है। वह परबतसर स्थित अपने ससुराल आया था, फिर घर के बाहर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली।
पुलिस ने बताया कि श्रवण की पत्नी फुलां देवी (28) ने 8 महीने पहले ससुराल छोड़ दिया था। वह तभी से दो बच्चों को लेकर मायके रह रही है। शनिवार को श्रवण उन्हें घर ले जाने आया था। दोनों के बीच बातें होने लगीं और कुछ देर बाद विवाद हो गया। पत्नी ने पति को धक्का दिया और कहा कि जब भाई और परिवार वाले आ जाएंगे, तब साथ चलूंगी। धक्के से पति के दिल को ठेस पहुंची और वह आवेश में आ गया। वह बौखलाहट में घर से बाहर आया और बाइक से पेट्रल निकाला। उसके बाद खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इससे वहां खड़ी पत्नी के होश उड़ गए। शख्स की चीखें सुन आसपास से भी लोग आए और शख्स को अस्पताल ले गए। शख्स करीब 50 फीसदी झुलस गया है। पुलिस ने उसके बयान ले लिए हैं।
शख्स के ससुराल वाले और घरवाले उसी के पास हैं। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। एक दिन विवाद इतना बढ़ गया कि महिला बच्चों को लेकर चली गई। हालांकि, यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर था। बताया जाता है कि दोनों को एक-दूसरे की कुछ आदतें पसंद नहीं थीं। इस पर दोनों के बीच बात भी हुई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

Surprisingly good post. I really found your primary webpage and additionally wanted to suggest that have essentially enjoyed searching your website blog posts. Whatever the case I’ll always be subscribing to your entire supply and I hope you jot down ever again soon!
I absolutely adore your site! You aggressive me as able-bodied as all the others actuality and your broiled PS is absolutely great!
I think it is a nice point of view. I most often meet people who rather say what they suppose others want to hear. Good and well written! I will come back to your site for sure!
I like meeting utile info, this post has got me even more info!
Please let us know when you plan to publish your book!
Hello there, just became aware of your blog through Google, and found that it is truly informative. I am going to watch out for brussels. I will appreciate if you continue this in future. Lots of people will be benefited from your writing. Cheers!
I think other website proprietors should take this web site as an model, very clean and great user pleasant style and design .
Simply want to say your article is as amazing. The clarity in your post is just great and i can assume you’re an expert on this subject. Fine with your permission allow me to grab your feed to keep up to date with forthcoming post. Thanks a million and please keep up the gratifying work.