Aaj Ki Kiran

पत्नी को पिलाया जहर फिर खुद भी पी लिया, पति की मौत

Spread the love


सहारनपुर। गृह कलेश से परेशान किराना कारोबारी ने पहले खुद जहर पिया, फिर दवा के बहाने पत्नी को जहर पिला दिया। पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की गंभीर हालत है। पत्नी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी । पुलिस को जांच में पता चला है कि वह शराब पीता था। इसी को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। पुलिस जांच कर रही है। मोहल्ला गोविंनगर निवासी किराना व्यापारी पारूल कक्कड़ (31) की गोविंदनगर में ही दुकान है। पुलिस के मुताबिक पारूल और उसकी पत्नी वंशिका मकान में नीचे रहते थे और पिता राजकुमार और बड़ा भाई का परिवार ऊपरी हिस्से में। आरोप है कि शराब पीने की लत के चलते पारूल की दुकान ठीक से नहीं चल पा रही थी। इसे लेकर तकरार रहती थी। वहीं कारोबारी भी तनाव में रहता था। रविवार सुबह कारोबारी ने पानी में जहर मिला दिया। उसे पीने लगा, तभी वंशिका भी आ गई। उसने पूछा कि कया पी रहे हो तो पारूल ने कहा कि दवा पी रहा है। साथ ही बुखार के बहाने से कारोबारी ने पत्नी को भी जहर पिला दिया।
कुछ देर बाद पिता ने कमरे में जाकर देखा तो दोनों बेसुध पड़े थे। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए, चिकित्सक ने पति को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर वंशिका को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों के एक चार साल की बेटी भी है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया है कि कारोबारी शराब पीता था। शायद इसी बात को लेकर दोनों के बीच कलह रहती थी। आत्महत्या से पहले कोई नोट भी नहीं मिला।

3 thoughts on “पत्नी को पिलाया जहर फिर खुद भी पी लिया, पति की मौत

  1. https://888starz.net.co/
    888Starz Colombia es un sitio de apuestas online y casino que agrupa mas de 9.500 titulos, tales como maquinas tragamonedas, mesas de crupier en directo junto a una variada seleccion de disciplinas deportivas que abarca desde la Liga BetPlay hasta la Champions League y los deportes electronicos.

  2. https://ufc327odds.com/
    The upcoming UFC 327 light heavyweight championship bout in Miami shapes up as a legitimate pick’em for the gambling public, as previous belt holder Jiri Prochazka (-142) and on-a-roll knockout artist Carlos Ulberg (+120) gear up to square off for the vacant belt. The extremely close odds highlight how evenly matched these two striking specialists happen to be, creating a scenario where a bet on either competitor is simply a matter of which devastating skillset you think will emerge victorious.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *