Aaj Ki Kiran

पत्नी का किसी और से चल रहा था चक्कर थाने पहुंचकर महिला बोली-पति और प्रेमी दोनों चाहिए

Spread the love



मैनपुरी । यूपी में पति-पत्नी और वो का किस्सा सामने आया है। यहां महिला अपने पति के साथ एक घर में रहती थी। इसी घर में महिला का प्रेमी भी रहता था। इसकी जानकारी उसके पति को नहीं थी। महिला दोनों में से किसी को भी छोड़ना नहीं चाह रही थी। महिला का प्रेमी उसके पति के काम में भी हाथ बंटाता था। एक दिन महिला का पति गांव में ही हो रही भागवत सुनने चला गया। घर में महिला और उसका प्रेमी था। दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। इसकी जानकारी किसी तरह उसके पति को हो गई तो वह रास्ते ही घर वापस आ गया। दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखकर पति का खून खौल उठा। उसने दोनों की पिटाई लगा दी, इसके बाद तीनों थाने पहुंच गए। पूछताछ में महिला पति और प्रेमी में से किसी को भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। शनिवार की शाम 3 बजे तक उसे फैसला करने का वक्त मिला था। बात नहीं बनी तो पुलिस ने पति और प्रेमी दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। मामला दो दिन पुराना है। मैनपुरी जिले के औंछा गांव निवासी पति गांव में चल रही भागवत कथा को सुनने गया था। गांव के ही एक युवक की सूचना पर वह अचानक घर पहुंच गया। जहां उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद पति ने प्रेमी की तबीयत से धुनाई की और पति ने पुलिस बुला लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि 13 वर्ष पहले उसकी शादी हुई है। उसके 3 पुत्र एक पुत्री है। हालांकि 13 वर्ष से ही वह अपने प्रेमी से भी जुड़ी हुई है। तीन माह से प्रेमी पति के साथ ही उसके घर में रह रहा है। खेतीबाड़ी का काम निपटाता है। थाने में महिला के सामने पुलिस ने शर्त रखी कि वह प्रेमी के साथ जाएगी या पति के साथ तो वह दोनों के साथ ही रहने की जिद करने लगी। शाहजहांपुर जिले के बंडा में बीस दिन पहले अपने प्रेमी के साथ गई विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बंडा क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोस की ही विवाहिता के साथ अब से करीब 2 वर्ष पूर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। 17 मई को वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति ने पत्नी की तलाश करने की पुलिस से गुहार लगाई। शनिवार को बंडा पुलिस ने 20 दिन बाद प्रेमी व प्रेमिका को बरामद कर लिया, लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है।

One thought on “पत्नी का किसी और से चल रहा था चक्कर थाने पहुंचकर महिला बोली-पति और प्रेमी दोनों चाहिए

  1. Discover more about oral care at prodentim official website and see what makes it stand out.
    The site focuses on practical information that helps visitors make sense of daily care.

    ## Section 2

    When visitors avoid switching across many sources, they save time and effort.

    ## Section 3

    When the message is consistent, the site feels more professional and more complete.

    ## Section 4

    Users usually respond well to pages that respect their time and attention.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *