https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

पति ने मुंबई ले जाने से किया मना, पत्नी तीन मासूम बच्चों संग कुएं में कूदी

Spread the love


प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों संग कुएं में कूद कर जान दे दी। महिला अपने बच्चों के साथ मुंबई जाना चाहती थी, लेकिन पति ने ले जाने से मना किया । इसके बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया।
पूरा मामला औरंगाबाद नरहरपुर गांव का है, जहां महिला प्रमिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में कूदने से मां सहित चारों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नरहरपुर गांव निवासी सोहनलाल मुंबई जाने वाला था। उसकी पत्नी प्रमिला देवी (35) पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थी, लेकिन उसने पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जाहिर की। उसने पत्नी से कहा कि परदेस जाने के बाद पैसों की व्यवस्था कर बुला लूंगा।
लेकिन इस लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद मंगलवार शाम को पत्नी बच्चों के साथ मायके के लिए नाराज होकर निकल गई। वह घर वापस नहीं लौटी, तब पति और उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में उतराता हुआ शव देखा तब पुलिस को को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों शव को बाहर निकाला। शवों की पहचान प्रमिला, बेटी सलोनी 7, बेटा प्रियांश (5) और छोटा बेटा दिव्यांश के रूप में हुई। एक साथ चार मौतों से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि प्रमिला अपने बड़ी बेटी को अपने शरीर से बांध कर कुएं में कूदी, जबकि दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक दिया।

6 thoughts on “पति ने मुंबई ले जाने से किया मना, पत्नी तीन मासूम बच्चों संग कुएं में कूदी”

  1. I have read quite a few different takes on this general subject recently, but your article stands out because of how methodically you present the facts while still keeping the tone very straightforward and straightforward.

    siti non aams

  2. I genuinely appreciate how you managed to break down such a complex subject into bite-sized segments without losing any of the critical nuances that make this topic important.

    casino non aams

  3. Your ability to summarize such a broad topic into a single, cohesive post is truly impressive. The formatting is clear, the tone is perfectly objective, and the overall reading experience was extremely positive. Thank you for sharing your work here.

    casino non aams

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *