Aaj Ki Kiran

पति के द्वारा फोन पर बात करने से रोकने पर पत्नी ने खुद को लगाई आग’ बचाने में पति भी झुलसा, दोनों अस्पताल में भर्ती

Spread the love

कोरबा। कोरबा जिले में एक शादीशुदा युवती ने खुद पर मिट्‌टी तेल डालकर आग लगा ली। वो घर में किसी से फोन पर बात कर रही थी। ये देखकर उसके पति ने बात करने से रोका था। इसी बात से नाराज होकर उसने खुद को आग लगा ली। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। उसे बचाने गया पति भी झुलस गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। महुआपानी गांव निवासी और महिला ने 4 साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों महुआपानी गांव में ही रह रहे थे। दोनों के 3 बच्चे भी हैं।         मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पुंनरू शराब के नशे में घर पहुंचा शनिवार रात को पति ने देखा कि उसकी पत्नी किसी से फोन में बात कर रही थी। ये देख पति उस पर नाराज होने लगा, चिल्लाने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद रमेश अपनी छोटी बेटी को लेकर कमरे में सुलाने चला गया था। इसी दौरान सावित्री ने दूसरे कमरे में खुद पर मिट्‌टी तेल डाल लिया। मिट्‌टी तेल डालने के बाद उसने खुद को आग लगा ली। आग लगाने के बाद वह चीखने चिल्लाने लगी। ये आवाज सुनकर रमेश जब मौके पर गया तब सावित्री जल रही थी। उसने अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास किया। जिसमें वह खुद भी झुलस गया। फिर पति ने किसी तरह से डायल 112 को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।         डॉक्टरों ने बताया कि सावित्री की हालत काफी गंभीर है। वह 85 प्रतिशत जल गई है। जबकि युवक भी घायल हुआ है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी। जिला अस्पताल चौकी पुलिस अब इस केस को कटघोरा पुलिस को सौंपने की तैयारी में है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *