काशीपुर। उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2021 का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इसमें पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज काशीपुर के इंटरमीडिएट वर्ग में 111 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 90 छात्र प्रथम, 21 छात्र द्वितीय तथा 45 छात्र-छात्राओं ने सम्मान सहित इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटरमीडिएट वर्ग में अनिकेत ने प्रथम (96 प्रतिशत), करन भट्ट (95.2 प्रतिशत) द्वितीय और कुमारी मुस्कान नूरी (95 प्रतिशत) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के 105 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें 90 प्रथम, 15 द्वितीय तथा 20 छात्र-छात्राओं ने सम्मान सहित हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें प्रथम स्थान सिद्धार्थ (92 प्रतिशत), द्वितीय स्थान पंकज कुमार (90.4 प्रतिशत) और तृतीय सौरभ कुमार (90 प्रतिशत) ने प्राप्त किया। पं. गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती विमला गुड़िया, सचिव डा. एसके शर्मा व प्रिंसिपल अजय शंकर कौशिक ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Giao diện 66b win có nút “Quay lại nhanh” – sau khi thắng, bạn có thể quay lại game vừa chơi chỉ trong 1 giây, không cần duyệt lại menu. TONY04-27H
Classic Warcraft creatures make every zone feel familiar to fans. 48aa33f0.
Saves are kept in the browser, so players can keep their progress between visits. 6b6448fa.