https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

पंजाब मे सांड ने युवक को साइकिल सहित रौंद दिया युवक की मौत

Spread the love

अमृतसर ( पंजाब )। पंजाब के बरनाला जिले में सड़कों पर खुलेआम घूम रहे आवारा पशु, आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं. यहां एक सांड ने एक व्यक्ति को साइकिल समेत सींग में फंसा कर दस फुट तक हवा में उछाल दिया, जिसके कारण व्यक्ति सिर के बल गिरा और अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त तपा निवासी बिल्लू राम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, ये सांड सड़क पर लोगों को परेशान कर रहा था. लोग उसे बीच सड़क से हटाने का प्रयास कर रहे थे, किन्तु वह अपनी जगह से हिल नहीं रहा था. इस बीच उस पानी डालकर भी सड़क से हटाने की कोशिश की गई, मगर वह बीच सड़क पर ही खड़ा रहा. इसके बाद जब साइकिल पर सवार बिल्लू राम (60) वहां से निकला, तो बिफरे हुए सांड ने साइकिल सवार को अपने सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया. इस बीच उसने बचने की भी कोशिश की, मगर सांड ने उसे संभलने का मौका ही नहीं दिया. राहगीरों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि राज्य में इस समय पर 2.5 लाख के लगभग आवारा पशु हैं. जिनके प्रबंधन का जिम्मा जिला प्रशासन के पास है. पंजाब सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए एक कमेटी भी गठित की थी, मगर योजनाएं अभी भी पूरी नहीं हो पाई हैं. पंजाब में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगभग दो वर्ष पूर्व पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठन करवाया था.

One thought on “पंजाब मे सांड ने युवक को साइकिल सहित रौंद दिया युवक की मौत”

  1. Thanks for your personal marvepous posting!
    I quiite enjoyyed reading it, yyou could be a greawt author.
    I will be sure to bookmark yohr blog and may come back later in life.
    I want to encourage yourself to continue youhr great work, havfe a nic holiday weekend!
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *