
काशीपुर। कालोनी में पानी की निकासी न होने से परेशान कालोनीवासियों ने आज उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन नाला निर्माण हेतु ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रतापपुर पर्वतीय कालोनी में 41 परिवार रहते हैं। यहां पर किसानों ने अपनी कुछ जमीन प्रॉपर्टी डीलर्स को बेच दी थी और जमीन अभी उनके पास है, जिसमें वे अभी भी खेती करते हैं। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से प्लॉट लेकर अपने-अपने मकान बनाये हैं। यहां पानी की निकासी न होने से बरसात के दिनों में काफी पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां खेती करने वाले किसान कहीं भी जेसीबी लगाकर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी न होने से हमारे घर पानी में डूबे पड़े हैं और हर समय सांप, बिच्छू आदि कीड़ों का डर बना रहता है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि शीघ्र ही नाला निर्माण कर उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में सावित्री घुघत्याल, संतोषी देवी, सरिता, माधुरी देवी, दीना देवी, जानकी रावत, सुनीता, नीलम नेगी, शोभा रावत, सुशीला बिष्ट, चांदनी गुंसाई, दीपा देवी, लता बिष्ट, शीला बिष्ट, पूनम उपाध्याय, गंगा नेगी, शोभा रानी, जानकी, गीता बिष्ट, अनीता बिष्ट सरिता गुंसाई, लक्ष्मी चन्द, रोहित, सुभाष, उमेश चन्द्र, दिलवर सिंह बिष्ट, अशोक आदि सहित दर्जनों महिला पुरूष शामिल थे।