काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा नशे के विरु( चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन/पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में चैकी कटोराताल पुलिस टीम द्वारा रामनगर रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पीछे बाग में दो शातिर नशा तस्करों मौहल्ला काजीबाग निवासी आदिल उर्फ जुम्मा पुत्र बुन्दू तथा बाल्मीकि कालौनी महेशपुरा निवासी विशाल उर्फ विक्की को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 136 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आदिल और विक्की ने बताया कि उक्त नशे के इंजेक्शन काशीपुर में सिंघान होली चैक के निकट स्थित सिंह मेडिकल स्टोर तथा आशा मेडिकल स्टोर से बिना किसी डाक्टर की सलाह एवं पर्ची के खरीदकर लाते हैं तथा ऊंचे दामों में नशे के आदी लोगों को बेच देते हंै। आज भी वह नशीले इंजेक्शन इन्हीं मेडिकल स्टोर्स से खरीदकर नशेड़ियों को बेचने आये थे। सीओ ने बताया कि पकड़े गये दोनों युवकों के विरु( धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय पेश किया जा रहा है। सीओ के मुताबिक दोनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बताया कि जांच उपरांत उक्त दोनों मेडिकल स्टोर्स संचालकों के विरू( भी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। साथ ही नशे के विरु( काशीपुर पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल पुलिस चैकी इंचार्ज नवीन बुधानी, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र परिहार, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, ईश्वर सिंह, गौरव सनवाल, सुरेद्र सिंह शामिल रहे।
