Aaj Ki Kiran

नव शक्ति परिवार व समाजसेवियों ने लगाई छबील

Spread the love
नव शक्ति परिवार व समाजसेवियों ने लगाई छबील
नव शक्ति परिवार व समाजसेवियों ने लगाई छबील
नव शक्ति परिवार व समाजसेवियों ने लगाई छबील

काशीपुर। भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए चैती चैराहे पर नव शक्ति परिवार, पत्रकार प्रेस परिषद एवं समाजसेवियों के सहयोग से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों ने शर्बन पीकर अपनी प्यास बुझाई
कार्यक्रम की शुभारंभ गुरु की अरदास के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि आईटीआई कोतवाली के कोतवाल विक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग को इसका लाभ मिल सके और लोगों में सेवा भावना का विकास हो। इस दौरान अर्पित मेहरोत्रा, प्रीति अरोरा, पूजा शर्मा आदि सभी से पशु पक्षियों के लिए भी जल की व्यवस्था करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एड. हरदीप शर्मा, किशन गुप्ता, पुनीत कुमार शर्मा, जगदीश प्रकाश, पैट्रिक चरण बाबा, बकुल डोनाल्ड सहित अनेक पत्रकार एवं समाजसेवी मौजूद रहे।