काशीपुर। प्रशासनिक व नगर निगम के अधिकारियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में पॉलीथीन उन्मूलन पर चर्चा की गई। इसके लिए लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। नगरायुक्त विवेक राय ने कहा प्रतिबंधित पॉलीथीन के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। शनिवार को नगर निगम सभागार में मेयर ऊषा चौधरी की अध्यक्षता में व्यापारियों, पार्षदों की बैठक में एक सौ माइक्रोन से कम की पॉलीथीन पर पूर्णतः रोक लगाने पर मंथन किया। नगरायुक्त विवेक ने बताया केंद्र सरकार ने 100 से कम माइक्रोन वाली पॉलीथीन से बने कैरीबेग, थैलियां, सिंगल यूज गिलास, थर्माकोल आदि पर रोक के आदेश दिए हैं। कंपनियों के दूध की थैलियां सौ माइक्रोन से अधिक हैं, उस पर रोक नहीं लगी है। पॉलीथीन की थैलियों में खुला दूध देने पर प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम अभय प्रताप सिह ने पॉलीथीन पर रोक के लिए सभी को जागरूक करने की जरूरत बताई। बैठक में अतिक्रमण हटाने का मुद्दा भी उठा। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी ने अतिक्रमण के लिए निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। बैठक मेें एसएनए आलोक उनियाल व फईम खान, कर निरीक्षक मनीषा गोस्वामी, राजीव घई, चक्रेश जैन, राजकुमार यादव, पार्षद मनोज जग्गा, अनिल कुमार, वैशाली गुप्ता, मनोज बाली आदि थे।

Схема помощи зависит от состояния, стажа употребления, противопоказаний и дальнейших целей лечения.
Подробнее тут – врач вывод из запоя в геленджике