Aaj Ki Kiran

नगर निगम में लगा ‘लोक कल्याण मेला’, रेहड़ी-पटरी  फेरी व्यवसायियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Spread the love

नगर निगम में लगा ‘लोक कल्याण मेला’, रेहड़ी-पटरी  फेरी व्यवसायियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
-मैं रेहडी पटरी ठेला और फेरी व्यवसायियों  का जीवन स्तर सुधारने आया हूं: दीपक बाली

नगर निगम में लगा ‘लोक कल्याण मेला’, रेहड़ी-पटरी  फेरी व्यवसायियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
नगर निगम में लगा ‘लोक कल्याण मेला’, रेहड़ी-पटरी  फेरी व्यवसायियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पूरे देश की भांति 1 जून से 30 जून तक लगने वाला लोक कल्याण मेला आज यहां नगर निगम काशीपुर के सभागार में लगाया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी, पटरी एवं फेरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में किया गया जिनका सभागार में पहुंचने पर स्ट्रीट वेंडर्स कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत परासर और उपाध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर शानदर स्वागत किया गया।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि वह रेहडी ठेला व फेरी लगाकर कारोबार करने वालों का जीवन स्तर सुधारने के लिए आए हैं और इसी वर्ष के अंत तक छह वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें दिए जाएंगे जो पूरे प्रदेश में बहुत शानदार  होंगे। उन्होंने कहां की मैंने पहले ही कहा था कि जब तक मैं वेंडरों को उनका सही स्थान बनाकर नहीं दूंगा तब तक उन्हें कहीं से नहीं हटाया जाएगा और न हीं कोई उन्हें परेशान करेगा। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रूपये तक के )ण की जानकारी और सुविधा उपलब्ध कराई गयी। साथ ही 30 हजार रूपये तक के क्रेडिट कार्ड, डिजिटल भुगतान प्रशिक्षण तथा सामाजिक एवं आर्थिक स्तर के आकलन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गयी और चार लोगों को क्रेडिट कार्ड व सम्मान पत्र भी दिए गए और करीब 35 लोगों का )ण भी स्वीकृत हुआ। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम काशीपुर द्वारा किया गया जबकि इसका प्रायोजन शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड कर रहा  है। इस दौरान बच्चों के लिए स्वच्छता आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें  प्रतिभाग करने वाले बच्चों का महापौर दीपक बाली द्वारा उत्साहवर्धन करउन्हें सम्मानित किया। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 16 स्वच्छता यो(ाओं को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली, अपर आयुक्त  शालिनी नेगी कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी योजना के नगर मैनेजर फरीद जगदीश यादव तनवीर आलम पार्षद अनिल कुमार सीमा सागर वैशाली गुप्ता बीना नेगी सादिक हुसैन घनश्याम सतीश शर्मा शाह आलम कुलदीप शर्मा अशोक सैनी शिवांश गोले चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी मनोज शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।