Aaj Ki Kiran

दो झोपड़ियों में लगी आग, 5 मवेशी जले

Spread the love

दो झोपड़ियों में लगी आग, 5 मवेशी जले
बाजपुर। अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। इन झोपड़ियों में बंधे 5 मवेशी जिंदा जल गए। वहीं दो बाइकों समेत अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते दोनों परिवारों ने झोपड़ी की दीवार तोड़कर अपनी जान बचाई। इस अग्निकांड के बाद दोनों परिवारों अब सरकार से मदद की आस है। शुक्रवार की देर रात लालता कॉलोनी जोगीपुरा में दिनेश और छत्रपाल की झोपड़ियों में उस वक्त आग लग गई जब दोनों के परिवार गहरी नींद में सो रहे थे। आग तेजी से फैल गई तो झोपड़ियों में मौजूद दिनेश और छत्रपाल ने अपने-अपने परिजनों को बमुश्किल बाहर निकाला और जान बचाई। इस आग से 2 भैंसों समेत 5 मवेशी जिंदा जल गए। इस आग में 2 बाइक, 3 साईकिल, अनाज, घरेलू सामान और नकदी जल गई। इसके बाद राजस्व कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और जल्द मदद का भरोसा दिया है। वहीं परिजनों ने धामी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वहीं भाजपा नेता राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। वहीं विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस नेता डीके जोशी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

9 thoughts on “दो झोपड़ियों में लगी आग, 5 मवेशी जले

  1. Discover more about oral care at prodentim pro dentim advanced oral probiotics and see what makes it stand out.
    Its presentation is built to stay clear, direct, and convenient for visitors.

    ## Section 2

    That convenience can make the overall experience better for a first-time visitor.

    ## Section 3

    When the message remains consistent, the site feels more polished and more complete.

    ## Section 4

    That combination can make the site easy to remember for visitors who appreciate simplicity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *