Aaj Ki Kiran

दो किशोरियों के अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंपः मिलने पर ली राहत की सांस

Spread the love

बरेली। दो किशोरियों के अपहरण की अफवाह से हड़कंप मच गया और पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद कर परिवार को सौंप दिया। उसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। संजय नगर दुर्गानगर निवासी चन्द्र प्रकाश की चार वर्षीय बेटी काव्या गंगवार घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई और चन्द्र प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ परिजनों ने कुछ दूर पर ही एक व्यक्ति के साथ बेटी काव्या को देख युवक को पकड़ कर अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाने लगे। बाद में पता चला कि काव्या भटक गई थी और युवक उसे आस पास घुमाकर घर की पहचान कराने की कोशिश कर रहा था। वहीं दूसरे मामले में पीलीभीत की रहने वाली चार वर्षीय गुनगुन अपने पिता वीरेन्द्र कुमार व मां रुची देवी के साथ नानी के घर आई थी। जहां से साढ़े पांच बजे अचानक लापता हो गई और परिवार ने पीआरवी को सूचना देकर मॉडल टाउन चौकी में लिखित शिकायत दी। पीआरवी ने गुनगुन को भटकते हुये संजयनगर रोड से ही बरामद कर लिया।

4 thoughts on “दो किशोरियों के अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंपः मिलने पर ली राहत की सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *