देश की रक्षा के लिए सबसे ज्यादा सैनिक उत्तराखण्ड से निकलते हैं: राजनाथ सिंह
-भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए की केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम धामी ने जनसभा
काशीपुर। उत्तराखण्ड क्षेत्रफल में भले ही छोटा हो सकता है लेकिन देश की रक्षा के लिए सबसे ज्यादा सैनिक उत्तराखण्ड से निकलते हैं। यह बात देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया है।
रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने बनाया था। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जी हमेशा उत्तराखण्ड के हितैशी रहे हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री रहते उत्तराखण्ड के लिए काफी काम किया है, कई योजनाएं दी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में एनडीए की सरकार फिर से बन रही है। भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट को जिताकर केन्द्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और इस बार एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी ऐसा उन्हें विश्वास है। देश के राक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की सेना में उत्तराखण्ड का बहुत बड़ा योगदान है। पीएम मोदी ने प्र्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले सेना के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू की, जो कांग्रेस कभी नहीं कर सकती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार सीमा क्षेत्र को अंतिम गांव कहती है लेकिन मोदी जी ने कहा कि सीमा के गांव अंतिम नहीं बल्कि प्रथम होंगे। मोदी जी के कारण ही आज दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ है, आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी शक्ति बनकर उभरेगा। भारत अब कमजोर नहीं ताकतवर देश माना जाता है। अगर अब हमें कोई आंख दिखायेगा तो हम उसे अपनी आंख बड़ी करके दिखयंेगे। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने जो भी वायदे किये वो पूरे किये हैं। चाहे वह राम मंदिर हो या धारा 370 आदि। उन्होंने रूस और यूक्रेन यु( की बात याद दिलाते हुए कहा कि यु( के समय हमारे देश के 4500 बच्चे यूक्रेन में फंसे थे, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने सकुशल वहां से निकाला और इतना ही नहीं हमारे देश का तिरंगा अपनी गाड़ियों पर लगाकर अन्य देश के लोग भी वहां से सुरक्षित निकल गये। इसे मोदी जी का प्रभाव ही कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत अब ऐसी हो गयी है वह अब पहाड़ पर नहीं चढ़ सकती। 2024 के चुनाव के बाद वह बिल्कुल गायब हो जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिग बॉस का घर बनी हुई है, जहां वह एक दूसरे के पकड़े फाड़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की बात करते हुए किक्रेट के अंजाद में कहा कि वह अच्छे प्लेयर हैं और प्रदेश के विकास के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की तारीफ करते हुए कहा कि मैं ही नहीं मोदी जी अजय भट्ट तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली 19 तारीख को कमल के फूल को ही अपना वोट देना है और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व सांसद बलराज पासी, डॉ. शलैन्द्र मोहन सिंघल, निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, दीपक बाली, डॉ गिरीश तिवारी, विवेक सक्सैना, अर्जुन कश्यप, मनोज पाल, राजेश कुमार, मोहन बिष्ट, अभिषेक गोयल, लवीश अरोरा, रवि पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपाई व जनसमुदाय मौजूद था।