देश की पहली स्नो मैराथन: तंजिन डोलमा और शाश्वत बने विजेता

Spread the love


शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी के सिस्सू में आयोजित देश की पहली स्नो मैराथन में काजा की तंजिन डोलमा को महिला वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ। बर्फ के बीच 42 किलोमीटर की दौड़ को डोलमा ने पांच घंटे, पांच मिनट और 30 सेकेंड में पूरा किया। पुरुष वर्ग की मैराथन में शाश्वत ने 4 घंटे 41 मिनट 7 सेकेंड का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से मनाली में ही रह रहे हैं। दूसरे स्थान पर 6 घंटे एक मिनट 55 सेकेंड का समय लेकर बलदेव रहे। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के सिस्सू में शनिवार को हुई स्नो मैराथन में देश के कोने-कोने से पहुंचे कुल 124 धावकों ने बर्फ में दौड़ लगाई। माइनस पांच डिग्री तापमान और 10240 फीट की ऊंचाई पर धावक बर्फ में दौड़े तो कइयों की सांसें फूल गईं। सुबह एडीएम केलांग प्रिया नागटा ने मैराथन का शुभारंभ किया, जबकि उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
21 किमी में रोहन और दीक्षा ने मारी बाजी
21 किलोमीटर लंबी मैराथन में रोहन ने दो घंटे 53 मिनट 41 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि दो घंटे 59 मिनट 25 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दीक्षा ने बाजी मारी। दीक्षा ने दो घंटे 59 मिनट 47 सेकेंड में अपनी दौड़ पूरी की। 10 किलोमीटर की दौड़ में विश्व प्रसिद्ध धावक किरेन डिसूजा ने एक घंटा एक मिनट और 29 सेकेंड के अंदर दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर एक घंटा चार मिनट 53 सेकेंड का समय लेकर दौलत राम रहे। वहीं 10 किमी के महिला वर्ग में हेमलता ने एक घंटा 20 मिनट 47 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। प्रीति ठाकुर ने एक घंटा 23 मिनट 52 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। पांच किमी की दौड़ के पुरुष वर्ग में 28 मिनट 43 सेकेंड का समय लेकर नवनीत ने पहला स्थान और हिम्मत 31 मिनट 25 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सृष्टि ने 43 मिनट 21 सेकेंड का समय लेकर प्रथम और आयशा ने 47 मिनट 53 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। रन फॉर फन में एक किलोमीटर में शाशिन के रामचंद ने पुरुष वर्ग में 12.2 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं गोंपाथांग के मेहर चंद 13.33  मिनट का समय लेकर दूसरे स्थान पर है। जबकि अंजू 15 मिनट का समय लेकर महिला वर्ग में पहले स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello